देवघर, फरवरी 16 -- देवघर,प्रतिनिधि महाशिवरात्रि के अवसर पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। सुबह से रात तक प्रशासन अलर्ट मोड में रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा व सुगम जलार्पण सुनिश्चित करने के लिए शहर के प्रमुख मार्गों और मंदिर क्षेत्र में व्यापक इंतजाम किए गए थे। एसपी सौरभ के निर्देश पर विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया था, जहां से पूरे मेला क्षेत्र और शहर के संवेदनशील स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की गई। कंट्रोल रूम से संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी गयी। सुरक्षा के दृष्टिकोण से शहर में कुल 36 प्वाइंट चिन्हित किए गए थे। प्रत्येक प्वाइंट पर एक पुलिस पदाधिकारी के साथ आठ-आठ जवानों की तैनाती की गई थी। इसके अलावा सादे लिबास में भी पुलिसकर्मियों को भीड़ के बीच लगाया गया था, त...