अमरोहा, फरवरी 16 -- ढवारसी, संवाददाता। आदमपुर थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर तुगन निवासी सुरेंद्र पुत्र मलखान सिंह के खेत में पेड़ पर रविवार को महाशिवरात्रि पर एक नाग फन फैलाए हुए बैठा दिखा। खबर लगते ही मौके पर तमाम ग्रामीण जुट गए, पूजा-अर्चना शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने मामले की जानकारी से इनकार किया है। ग्रामीण अमित कुमार ने बताया कि रविवार दोपहर खेत पर गए थे कि इसी दौरान सुरेंद्र के कंघी घास के पेड़ पर नाग फल फैलाए बैठा था। गांव में खबर की गई। महाशिवरात्रि पर नाग दिखाई देने को लोग धार्मिक आस्था से जोड़कर देखने लगे। मौके पर तमाम ग्रामीण जमा हो गए। सोमवती ने बताया कि पूरणमासी के दिन से नाग देवता पेड़ पर बैठे हुए हैं। रात में नीचे उतरकर बिल में घुस जाते हैं, सुबह होते ही फिर पेड़ पर बैठ जाते हैं। महाशिवरात्रि पर ग्रामीण नाग की पूजा-अर्चना कर...