संभल, फरवरी 15 -- पावन पर्व महाशिवरात्रि के अवसर पर रविवार को गुन्नौर कस्बे में भव्य शिव बारात शोभायात्रा निकाली गई। कस्बे के गणमान्य लोगों और श्रद्धालुओं के नेतृत्व में निकली यह बारात पूरे नगर में आकर्षण का केंद्र रही। मोहल्ला सराय से शुरू हुई शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होती हुई डाकखाना स्थित शिव मंदिर पहुंची, जहां भगवान शिव और माता पार्वती के वैवाहिक कार्यक्रम के साथ समापन हुआ। शोभायात्रा में भगवान शिव, माता पार्वती और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक झांकियों ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। डीजे पर बजते भक्ति गीतों और 'बम-बम भोले' के जयकारों से पूरा कस्बा भक्तिमय हो उठा। जगह-जगह श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शिव बारात का स्वागत किया। भारी संख्या में महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन...