पीलीभीत, फरवरी 24 -- पीलीभीत, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर डाकघर इस बार भोले के भक्तों के साथ आया है। भगवान शिव का जलाभिषेक करने के लिए सभी डाकघरों में गंगोत्री से जल भेजा गया है। इसकी बिक्री पोस्ट आफिस से शुरु कर दी गई है। यही नहीं पर्व के दिन गौरीशंकर मंदिर के अलावा जिले के मुख्य शिव मंदिरों पर डाकघर की ओर से स्टॉल लगाकर इसकी बिक्री की जाएगी। 26 फरवरी को होने वाले महाशिव रात्रि पर्व को लेकर तैयारियां काफी तेज हो गई है। मंदिरों पर साफ सफाई के साथ ही सजाया जा रहा है। इस पर्व पर डाकघर भी इस बार साथ आया है। पर्व पर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करने के लिए गंगोत्री से जल को भेजा गया है। 250 मिलीलीटर जल की कीमत 30 रुपये रखी गई है। प्रधान डाकघर में जल आने के बाद इसे पूरनपुर और बीसलपुर भी भेजा गया है। सभी स्थानों पर इसकी बिक्री शुरु कर दी गई है। प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.