रांची, फरवरी 15 -- सिल्ली, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर रविवार को कोचों पहाड़ स्थित प्राचीन शिव मंदिर में आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। करीब डेढ़ हजार फीट ऊंचे पहाड़ पर स्थित मंदिर तक पहुंचने के लिए श्रद्धालुओं को उबड़-खाबड़ पत्थरों और खड़ी चट्टानों से होकर गुजरना पड़ा। कठिन राह के बावजूद भक्तों के उत्साह में कोई कमी नहीं दिखी। समिति की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार लगभग दस हजार श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर दर्शन-पूजन किया। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा पहाड़ गुंजायमान रहा। श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सहयोग के लिए कोंचो पहाड़ पूजा समिति द्वारा रास्ते में दर्जनों स्वयंसेवकों की तैनाती की गई थी, जो श्रद्धालुओं को चढ़ाई में मदद करते नजर आए। मेला, भंडारा और चिकित्सा शिविर बना आकर्षण क...