भभुआ, फरवरी 14 -- भभुआ। महाशिवरात्रि पर रविवार को कैमूर के विभिन्न प्रखंडों में शिवालयों के आसपास व अन्य जगहों पर मेले का आयोजन होगा। इसकी तैयारी पूरी कर ली गई है। जिला प्रशासन की ओर से दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों के साथ महिला-पुरुष बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। सबसे ज्यादा भीड़ भगवानपुर की पंवरा पहाड़ी पर स्थित चतुर्मुखी महामंडलेश्वर महादेव, रामपुर प्रखंड की बड़वा पहाड़ी स्थित महादेव मंदिर, चैनपुर के हरसुब्रह्म धाम, रामगढ़ के बैजनाथ धाम में दिखेगी, जहां भोले भंडारी के दर्शन-पूजन व जलाभिषेक के लिए शिव भक्तों की कतार लगेगी। रूद्राभिषेक और भजन-कीर्तन का भी आयोजन होगा। बड़वा पहाड़ी पर पुलिस और स्वयंसेवक रहेंगे तैनात रामपुर, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि पर रामपुर के नौहट्टा स्थित बड़वा पहाड़ी पर लगने वाले मेले में विधि-व्यवस्था व सुरक्षा को लेकर दं...