एटा, फरवरी 13 -- देवाधिदेव महादेव की आराधना के महापर्व महाशिवरात्रि को लेकर जिले में उत्सव का माहौल देखने को मिल रहा है। शिवभक्तों में विशेष पूजा-अर्चना को लेकर भारी उत्साह देखा जा रहा है। शहर के प्रमुख आस्था केंद्र कैलाश मंदिर को इस बार बेहद खास और भव्य रूप दिया जा रहा है, जिसकी तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। कैलाश मंदिर में रंगाई-पुताई का कार्य पूर्ण हो चुका है। शुक्रवार को कैलाश मंदिर के महंत धीरेंद्र कुमार झा ने बताया कि इस वर्ष मंदिर को केसरिया रंग की थीम पर सजाकर तैयार किया गया है, जो दूर से ही श्रद्धालुओं को आकर्षित कर रहा है। विशेष बात यह है कि मंदिर की मूर्तियों पर स्वर्ण मीनाकारी का कार्य किया जा रहा है, जिससे उनकी चमक और दिव्यता कई गुना बढ़ गई है। मंदिर परिसर में विभिन्न देवी-देवताओं की नई कलाकृतियां भी उकेरी गई हैं, जो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.