बिजनौर, फरवरी 16 -- बाबा भोलेनाथ के शुभ विवाह के पावन महाशिवरात्रि के पर्व पर मोहल्ला मुक्तेश्वर महादेव स्थित प्राचीन शिव मंदिर शुक्ल वाला मे रात्रि के चारो प्रहर रुद्राभिषेक किया गया। इस मौके पर शिव बारात भी निकाली गई। जहां दिन भर रविवार को महाशिवरात्रि की धूम रही वहीं मुक्तेश्वर महादेव स्थित प्राचीन शिव मंदिर शुक्लो वाला में महाशिवरात्रि पर्व पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। शाम को धूमधाम से शिव बारात निकाली गई। रविवार रात्रि 9:00 बजे से सोमवार की सुबह तक महादेव शिवलिंग का रुद्राभिषेक किया गया। रात्रि के चारो प्रहर अभिषेक प्रथम प्रहर मे 31 लीटर दूध से और 31 किलो फल से श्रंगार, दूसरे प्रहर का अभिषेक 31 लीटर गन्ने के रस से और श्रंगार 31 किलो मिठाई से किया, तीसरे प्रहर का अभिषेक 51 लीटर हरिद्वार से लाये गंगा जल से और श्रंगार 51 किलो फूलो ...