भभुआ, फरवरी 9 -- महामंडलेश्वर महादेव का चार पहर 72 यजमान करेंगे रूद्राभिषेक, पूजन, शृंगार आरती हरिद्वार के एक हजार लीटर गंगाजल व दूध से होगा रूद्राभिषेक, गले में होगी 250 मालाएं (पेज चार) भभुआ, कार्यालय संवाददाता। महाशिवरात्रि पर शहर के सदर थाना परिसर में स्थित महामंडलेश्वर महादेव मंदिर परिसर में 12 चल शिवलिंग स्थापित कर उनका 12 घंटों तक रूद्राभिषेक होगा। जिले के 72 यजमान से वाराणसी के 11 वैदिक ब्राह्मण रूद्राभिषेक, पूजन, शृंगार आरती कराएंगे। भोलेनाथ के गले में बंगाल के मदार, चेरी, गुलाब, गजला, दौना, मोहगनी, गेंदा, पारिजात आदि फूलों की 250 मालाएं पहनाई जाएंगी। इसकी जानकारी बाबा महाकालेश्वर ज्योतिष अनुसंधान केंद्र के अध्यक्ष ज्योतिष डॉ. मनोज तिवारी ने दी। उन्होंने बताया कि रूद्राभिषेक के समापन पर सभी यजमान को रूद्राक्ष की एक माला और अंग वस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.