शामली, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर चौसाना व आसपास के क्षेत्रो मे शिवालयों में भक्तिभाव का अद्भुत नजारा देखने को मिला। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिरों में उमड़ी रही। भगवान शिव का विधि-विधान से जलाभिषेक किया गया और हवन एवं विशेष पूजन अर्चना का भी आयोजन किया गया। इस दौरान मंदिर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारों से गूंज उठा। चौसाना-ऊन सहित क्षैत्र के अन्य मन्दिरो में महाशिवरात्रि के महापर्व पर शिवालय में पंडितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच हवन-पूजन संपन्न कराया गया। श्रद्धालुओं ने बेलपत्र, धतूरा, फल-फूल और दूध अर्पित कर भगवान शिव से सुख-समृद्धि की कामना की। महिलाओं और युवाओं ने भी बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। पूरे दिन भजन-कीर्तन का आयोजन चलता रहा, जिससे वातावरण भक्तिमय बना रहा। चौसाना के हनुमार मंदिर समिति के पदाधिकारियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.