खगडि़या, फरवरी 17 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि जिले के पसराहा थाना क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। क्षेत्र के बन्देहरा, झंझरा, भोरकाठ और सोंडीहा सहित कई गांवों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ-साथ रामधुनी और कलश यात्रा जैसे धार्मिक कार्यक्रमों की धूम रही। सोंडीहा स्थित द्वादश ज्योतिर्लिंग मंदिर श्रद्धालुओं की अटूट आस्था का मुख्य केंद्र बना रहा। जहां महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में आठ घंटे का अखंड रामध्वनि महायज्ञ आयोजित किया गया, जिससे संपूर्ण वातावरण भक्तिमय हो गया। सुबह से ही महादेव के जलाभिषेक के लिए भक्तों की लंबी कतारें लगी रहीं और चहुँओर 'हर-हर महादेव' के जयघोष गूँजते रहे। शाम को निकाली गई भव्य शिव बारात की झांकी ने सभी का मन मोह लिया। इस दौरान उमड़ी हजारों की भीड़ को नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.