बिजनौर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि पर्व पर नगर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। नगर के शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। मोहल्ला फतेहनगर स्थित गढ़ी मंदिर सहित मनोकामना महादेव मंदिर, शिव मंदिर, समना सराय में भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देर रात से ही शिवभक्तों की लंबी कतार लगनी शुरू हो गई, जो दोपहर तक लगातार बनी रही। मंदिर परिसर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंजता रहा। महिलाओं, पुरुषों और युवाओं सहित बच्चों ने भी बढ़-चढ़कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सुख-समृद्धि व शांति की कामना की। वहीं, पुलिस प्रशासन भी पूरे समय मुस्तैद रहा। सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। महाशिवरात्रि के इस अवसर पर नगर में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला। प...