संभल, फरवरी 15 -- संभल। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जनपद शिवमय हो उठा। भोर होते ही शुरू हुआ जलाभिषेक का सिलसिला आस्था के सैलाब में बदल गया। जिले के 93 शिवालयों में श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लगी रहीं और "हर-हर महादेव" के जयघोष से पूरा वातावरण गूंजता रहा। शहर के ऐतिहासिक सूर्यकुंड और प्राचीन पातालेश्वर महादेव मंदिर समेत 10 प्रमुख मंदिरों में तड़के 4 बजे से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। हाथों में गंगाजल, दूध और बेलपत्र लिए श्रद्धालु भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करते नजर आए। प्रमुख मंदिरों पर पुलिस, पीएसी और एटीएस की टीमें तैनात रहीं। ड्रोन कैमरों से ऊपर से निगरानी की गई, जबकि सीसीटीवी कैमरों से हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.