संभल, फरवरी 14 -- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शहर पूरी तरह शिवमय हो उठा है। हरिद्वार, ब्रजघाट और राजघाट से गंगाजल भरकर कांवड़िए अपने-अपने गंतव्यों की ओर पहुंच रहे हैं। सड़कों पर "बम भोले" के जयकारों से वातावरण गूंज रहा है और हर तरफ भक्ति का उत्साह दिखाई दे रहा है। कांवड़ियों के स्वागत और सुविधा को ध्यान में रखते हुए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक जगह-जगह सेवा शिविर और टेंट लगाए गए हैं। सामाजिक संगठनों व श्रद्धालुओं द्वारा जलपान, भोजन और विश्राम की व्यवस्था की गई है। मंदिरों और शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ रही है। भजन-कीर्तन और शिव स्तुति से पूरा क्षेत्र शिवभक्ति में सराबोर है। प्रशासन भी पर्व को सकुशल संपन्न कराने के लिए सतर्क नजर आ रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.