गढ़वा, फरवरी 13 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। डंडई प्रखंड के तसरार पंचायत अंतर्गत टोरीकला- नावाडीह गांव स्थित जोगिया नाथ धाम में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारी पूरी कर ली गई है। यहां अवस्थित निर्माणाधीन शिव मंदिर में पूजा को लेकर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ होती है। उसे लेकर जोगिया बाबा मंदिर निर्माण समिति सह मेला आयोजन समिति के द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सारी व्यवस्था कर ली गई है। यहां प्रत्येक वर्ष सावन व शिवरात्रि के मौके पर मेले का भव्य आयोजन किया जाता है। मेला आयोजन समिति के लोगों ने बताया कि यहां दूर-दूर से लोग मंदिर पूजा अर्चना करने के लिए पहुंचते हैं। पूजा के उपरांत मेले का आनंद लेते है। पहाड़ी के चोटी पर स्थित मंदिर में भगवान शंकर की पूजा अर्चना कर लोग मन्नते मांगते हैं। उसके साथ ही जोगिया बाबा से भी लोगों की काफी आस्था है। उनकी प्रतिमा क...