कानपुर, फरवरी 7 -- कानपुर। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर आनंदेश्वर मंदिर प्रशासन ने श्रद्धालुओं की सुविधा सुनिश्चित करने के लिए व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम में मंदिर के महंत महाकाल गिरि महाराज ने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर दर्शन व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन पर विस्तार से चर्चा की। महंत ने बताया कि महाशिवरात्रि पर देर रात से ही आनंदेश्वर धाम में लाखों श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में लक्ष्य है कि सभी भक्तों को सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध दर्शन उपलब्ध कराए जाएं। महंत के अनुसार श्रद्धालुओं को मंदिर के मुख्य द्वार से प्रवेश दिया जाएगा, जबकि गंगा किनारे बने मार्ग से बाहर निकाला जाएगा, जिससे भीड़ का दबाव कम होगा और अव्यवस्था से बचा जा सकेगा। उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि दर्शन के दौरान संयम रखें और पीछे खड़े भक्तों का भी ध्यान र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.