बलिया, फरवरी 14 -- बलिया, संवाददाता। भगवान शंकर और मां पार्वती के दिव्य मिलन का पर्व महाशिवरात्रि आज सर्वार्थ सिद्धि संयोग में मनाई जाएगी। इसको लेकर जनपद के शिवालय सज-धज कर तैयार हो गये हैं। श्रद्धालुओं के दर्शन-पूजन में किसी प्रकार की दिक्कत न हो इसकी सभी तैयारी मंदिर प्रबंधक कमेटी और पुलिस तथा जिला प्रशासन की ओर से पूरी कर ली गई है। शहर के ऐतिहासिक बाबा बालेश्वर मंदिर में भोला भक्तों की सबसे अधिक भीड़ जुटेगी। इसे देखते हुए मंदिर प्रबंध समिति के साथ ही प्रशासन की ओर से सुरक्षा व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। महिला-पुरुष श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतार के लिए बैरिकेडिंग की गई है। बाबा बलेश्वर मंदिर में श्रद्धालुओं की जुटने वाली भीड़ को देखते हुए मंदिर प्रबंधन की ओर से रात 12 बजे बाबा का दिव्य श्रृंगार किया गया, इसके बाद शयन आरती के साथ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.