धनबाद, फरवरी 15 -- धनबाद, वरीय संवाददाता महाशिवरात्रि पर रविवार को कहीं बैंड-बाजा तो कहीं विविध झांकियों के साथ महादेव की बारात निकलेगी। मंदिरों में शिवरात्रि की तैयारियां अंतिम चरण में हैं। भुईंफोड़ मंदिर, खड़ेश्वरी मंदिर, धीरेंद्रपुरम शिव शक्ति मंदिर सहित सभी शिवालयों का रंग-रोगन किया गया है। विद्युत सज्जा व फूल माला से मंदिर को सजाया जा रहा है। शहर के बिनोद नगर त्रिमूर्ति मंदिर, मटकुरिया भूतनाथ मंदिर, विशुनपुर शिव मंदिर सहित अन्य क्षेत्रों से बाबा की बारात निकलेगी। महादेव की बारात देखने लायक होती है। बारात जहां से गुजरती है, लोग ठीठक कर देखते ही रहते हैं। त्रिमूर्ति मंदिर में 15 फरवरी दिन रविवार की संध्या में बारात निकाली जाएगी। बारात की अगुवाई महिला मंडली ही करती है। मंदिर से निकल कर हीरापुर व विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर रणधीर वर्मा...