प्रयागराज, फरवरी 11 -- प्रयागराज। माघ मेला 2026 की तैयारियों को समझने के लिए हरिद्वार की टीम महाशिवरात्रि के आसपास प्रयागराज पहुंचेगी। टीम को पहले सोमवार को यहां आना था। लेकिन अब भीड़ करीब आने के बाद टीम यहां आएगी, जिससे की जाने वाली तैयारियों की व्यवहारिक समझ भी विकसित हो सके। मुख्य रूप से प्रयागराज, हरिद्वार, नासिक और उज्जैन में कुम्भ मेलों का आयोजन होता है। हरिद्वार में भी अबकी प्रयागराज की तर्ज पर छठवें वर्ष कुम्भ मेले का आयोजन कराया जा रहा है। जिसमें अखाड़ों को आमंत्रित किया जा रहा है। माघ मेला 2026 में अब तक 21 करोड़ से अधिक श्रद्धालु आ चुके हैं, जो देश के हर उस जगह के प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण हो चुका है, जहां कुम्भ मेलों का आयोजन होता है क्योंकि अन्य जगह कुम्भ मेलों में इतने श्रद्धालु नहीं जुटते हैं, जितने इस बार माघ मेला के दौरान...