लखीसराय, फरवरी 7 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। अशोक धाम मंदिर में इस वर्ष महाशिवरात्रि पर्व को भव्य सुरक्षित और सुव्यवस्थित ढंग से मनाने को लेकर शुक्रवार को मंदिर परिसर स्थित प्रशासनिक भवन में एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष सह जिलाधिकारी मिथिलेश मिश्र ने की। बैठक में पिछले वर्ष के आयोजन की समीक्षा करते हुए पूजा, शिव विवाह, बारात और श्रद्धालुओं की भीड़ के दौरान आई कठिनाइयों का गहन आकलन किया गया तथा उनके प्रभावी समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस बार महाशिवरात्रि के अवसर पर किसी भी प्रकार के वाहनों का प्रवेश मंदिर परिसर में नहीं होगा। श्रद्धालुओं के वाहनों के लिए संग्रहालय परिसर एवं बेड कॉलेज के पास विशेष वाहन पड़ाव बनाए जाएंगे। वहां से मंदिर ट्रस्ट की ओर से विशेष व्यवस्था की जाएग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.