कुशीनगर, फरवरी 16 -- टेकुआटार। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अमवां धाम शिव मंदिर में श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह तड़के ही हजारों श्रद्धालु बाबा भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर परिसर में उमड़ पड़े। भीड़ को नियंत्रित करने और सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए थे, जिससे पूरे दिन मेले में शांति और व्यवस्था बनी रही। रविवार को महाशिवरात्रि के अवसर पर अमवां धाम शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी भोर होते मंदिर परिसर हर हर महादेव और बोल बम के जयघोष से गूंज उठा। रामकोला थानाध्यक्ष धनवीर सिंह के नेतृत्व में मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल तैनात रही। ---- पथलेश्वर नाथ मंदिर में उमड़े श्रद्धालु खड्डा। खड्डा तहसील क्षेत्र के ग्राम पथलहवा स्थित पथलेश्वरनाथ मन्दिर में पत्थर बाब...