बुलंदशहर, फरवरी 12 -- महाशिवरात्रि के महापर्व पर 15 फरवरी को श्री द्वादशमहालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ पर दिव्य अभिमंत्रित रूद्राक्षों का निशुल्क वितरण किया जाएगा। प्रातः 10 से दोपहर 2 बजे तक वितरण होगा ।आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने बताया कि रुद्राक्ष भगवान शिव के आंसुओं से प्रकट हुए हैं, उनमें दिव्य औषधि गुणों के साथ-साथ दैविक ऊर्जाओं का वास होता है ।जिससे धारण करने से शारीरिक, आर्थिक और मानसिक समस्याओं का निदान होता है ।इसको पहनने से प्रकृति अनुकूल होती है और ईश्वर की अनंत कृपा प्राप्त होती है।पीठ के संस्थापक आचार्य मनजीत धर्मध्वज ने बताया कि रुद्राक्षों को श्री द्वादश महालिंगेश्वर सिद्धमहापीठ पर भगवान श्री महालिंगम के सानिध्य में विधि विधान से अभिमंत्रित किये जाने के उपरांत ही वितरित किया जाता है । जिससे श्रद्धालुओं को विशेष लाभ प्राप्त होता है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.