सोनभद्र, फरवरी 9 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। जरहा स्थित सुप्रसिद्ध अजीरेश्वर धाम मंदिर परिसर में आगामी महाशिवरात्रि पर्व को भव्य, शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण प्रशासनिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता क्षेत्राधिकारी दुद्धी राजेश राय ने की, जिसमें मंदिर समिति के पदाधिकारी एवं पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक के दौरान महाशिवरात्रि मेले में उमड़ने वाली भारी भीड़ के प्रबंधन को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। क्षेत्राधिकारी ने निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए बैरिकेडिंग, कतार व्यवस्था और प्रवेश-निकास मार्गों को सुव्यवस्थित किया जाए। मंदिर की ओर आने वाले मार्गों पर वाहनों के बढ़ते दबाव को देखते हुए पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.