प्रयागराज, फरवरी 20 -- उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि महाशिवरात्रि स्नान एवं 20 से 28 फरवरी के लिए 1200 बसें रिजर्व रखी हैं, जिससे कि आने वाले श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। उन्होंने बताया कि इसके अलावा संगम क्षेत्र तक पहुंचने के लिए 750 शटल बसें चल रही हैं। परिवहन मंत्री ने निर्देश दिए हैं कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के सहारनपुर, मेरठ, गाज़ियाबाद, बरेली, मुरादाबाद, अलीगढ़ से 25 बसों मंगाकर पूर्वांचल की ओर संचालन किया जाएगा। इसके अतिरिक्त प्रयागराज, वाराणसी, आजमगढ़, चित्रकूट, अयोध्या एवं देवीपाटन क्षेत्र की ओर से मेला संचालन से इतर संचालित बसों को अधिकतम 300 किमी तक में ही संचालित किया जाए, जिससे जरूरत के अनुसार श्रद्धालुओं की सेवा में लगाई जा सके।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.