मुजफ्फर नगर, फरवरी 16 -- महाशिवरात्रि पर्व पर गांव सम्भलहेडा स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर पर हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया। रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर गांव सम्भलहेडा स्थित प्राचीन पंचमुखी महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करने के लिए सुबह से ही मंदिर के बाहर श्रद्धालुओं की लम्बी लाइने लगनी शुरू हो गई थी। मंदिर में दूर दराज से जलाभिषेक करने आए हजारों श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी। महाशिवरात्रि पर्व पर मंदिर प्रांगण में भंडारे का आयोजन किया गया। सुरक्षा की दृष्टि के चलते पुलिस बल तैनात रहा। जलाभिषेक के दौरान व्यवस्था बनाने में मंदिर कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.