अररिया, फरवरी 15 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर फारबिसगंज सहित आस-पास के ग्रामीण इलाकों स्थित शिव मंदिरों में शिवभक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। रविवार की अहले सुबह से ही भक्तों की भीड़ भोले बाबा पर जलाभिषेक करने के लिए आतुर रही। हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा मंदिर परिसर गुंजायमान रहा। शहर के सबसे नामचीन बड़ा शिवालय मंदिर में हज़ारो को संख्या में भक्तो ने जलाभिषेक किया। मंदिर प्रशासन के कार्यकर्ताओं ने सभी भक्तों को कतारबद्ध होकर मंदिर में प्रवेश करने की अच्छी व्यवस्था की थी। पूरे मंदिर परिसर को बंगाल व नेपाल के फूलों एवं आधुनिक लाईट से सजाया गया। मंदिर के पुजारी गोपी रमण झा की अगुवाई में भक्तो ने पूजा-अर्चना की। मंदिर के ईद-गिर्द मेला लगा हुआ था। जहां भक्तजनों ने प्रसाद, फूल व पूजा-सामग्री खरीद कर भोलेनाथ की पूजा की। वही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.