बुलंदशहर, फरवरी 8 -- खानपुर। आगामी शिवरात्रि पर हरिद्वार से कांवड़ लेकर आने वाले भक्तों की राह में टूटी हुई मनियाटीकरी मार्ग समस्या उत्पन्न करेगी। शिवरात्रि पर्व का एक सप्ताह बचा है उसके बावजूद विभागीय अधिकारियों ने सड़क को ठीक कराने की कोई कार्यवाही नहीं की है। महाशिवरात्रि पर्व पर शिकारपुर क्षेत्र के सैकड़ों भोले हरिद्वार से कांवड़ लेकर मनियाटीकरी, जाड़ौल होते हुए अपने गंतव्य को जाते है। लेकिन रोड की स्थिति बेहद जर्जर होने के कारण पैदल यात्रा करना परेशानी का सबब बन सकता है। शिवरात्रि के नजदीकी आने के बाद भी विभागीय अधिकारियों ने गड्ढे भरने के लिए कोई अभियान नहीं चलाया है। स्थानीय निवासी दुष्यंत कुमार, शिवकुमार, राजकुमार आदि ने बताया कि सड़क निर्माण के बाद से कोई गड्ढा भरने की कारवाही नहीं हुई है। जबकि सड़क अभी अनुरक्षण अवधि में है। सड़क ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.