आगरा, फरवरी 13 -- जनपद के प्राचीन पारना मठ मंदिर में महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ द्वादश ज्योतिर्लिंग के स्वरूप 12 शिवलिंगों की स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा संपन्न हुई। शहर के आवास विकास कोलोनी से शिवभक्त गाजे-बाजे और हर-हर महादेव के जयघोष के बीच शोभायात्रा निकालकर प्राण-प्रतिष्ठित शिवलिंगों को मंदिर परिसर तक लेकर पहुंचे। शुकव्रार को मंदिर के पुजारी सुशील शर्मा त्यागी बाबा ने बताया कि पारना मठ में पूर्व से भगवान शिव विराजमान हैं, वहीं अब द्वादश ज्योतिर्लिंग के रूप में 12 शिवलिंगों के दर्शन भी एक ही स्थान पर सुलभ होंगे। मंदिर में स्थापित किए गए शिवलिंग मध्यप्रदेश स्थित ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से मंगाए गए हैं। पिछले कई दिनों से वैदिक मंत्रोच्चार, रुद्राभिषेक और विधि-विधान के साथ प्राण-प्रतिष्ठा की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.