हाथरस, फरवरी 13 -- हाथरस। महाशिवरात्रि पर्व पर इस बार तीन महासंयोग का अदभुत मिलन होगा। पंद्रह फरवरी को चार ग्रह जहां कुभ राशि में गोचर करेंगे। वहीं त्रयोदशी संग चतुदर्शी का संयोग इन महोत्सव को खास बनाएगा। श्रवण नक्षत्र में चतुदर्शी पडने के कारण महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक फलदायी होगा। महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक के लिए आस्था की डगर पर भोले भक्त गंगा घाटों के लिए निकल जा चुके हैं। शिवभक्त रातभर जागकर चार प्रहर की पूजा व आरती करेंगे। श्रद्धालु गंगा घाटों से कांवड़ लेकर गंतव्य की दूरी तय करते हुए नजर आ रहे हैं। घुंघरुओं की रुनझुन से वातावरण भक्तिमय हो गया है। शहर के मुख्य बाजारों में कांवड़ के सामान की दिनभर खरीदारी हुई। महाशिवरात्रि वह खास दिन है, जब प्रकृति हर इंसान को अपने आध्यत्मिक शिखर की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित करती है। इसे लेकर जहां शिव मंदि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.