भदोही, फरवरी 1 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। बाबा बर्फानी ग्रुप के पदाधिकारियों की बैठक रविवार को सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर परिसर में हुई। इसमें पंद्रह फरवरी महाशिवरात्रि पर्व पर आयोजित होने वाले भव्य आयोजनों पर चर्चा की गई। इस दौरान अध्यक्ष ब्रह्मा मोदनवाल ने बताया कि महाशिवरात्रि पर्व पर सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर स्थित ज्ञानसरोवर तालाब तट पर भव्य सजावट होगी। विद्वान पंडितों द्वारा बनारस की गंगा आरती उतारी जाएगी। वहीं, तालाब में भगवान शंकर की बड़ी प्रतिमा भी स्थापित की जाएगी। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर तैयारी युद्ध स्तर से चल रही है। इस मौके पर विशाल सिंह, राकेश, सलमान, संतोष, राजेंद्र, बच्चा, महेंद्र आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.