रुडकी, फरवरी 15 -- लक्सर, संवाददाता। महाशिवरात्रि पर्व पर सीमली मंदिर और खानपुर के जटा महादेव शंकर मंदिर पर तीन दिवसीय मेले की शुरुआत हो गई। जलाभिषेक के बाद बड़ी संख्या में मेलों में पहुंचकर लोगों ने खरीदारी की। इस दौरान पुलिस बल मौजूद रहा। बताते चलें कि रविवार को महाशिवरात्रि पर्व कस्बे से लेकर देहात तक धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह तड़के से ही श्रद्धालु स्नान करने के बाद भगवान शिव के मंदिरों में पहुंचना शुरू हो गए। लक्सर कस्बे के सीमली स्थित मंदिर पर भक्तों ने जल चढ़ाया और क्षेत्र के लोगों की मेले में भारी भीड़ रही। मंदिर के पुजारी अरविंद शर्मा ने बताया कि महाशिवरात्रि पर जलाभिषेक करने का बड़ा ही महत्व है। इसके अलावा खानपुर के महाभारत कालीन स्थित जटा महादेव शंकर मंदिर पर भी लोगों ने जलाभिषेक किया। वहां पर तीन दिवसीय मेले का भी आयोजन हो ...