गंगापार, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि पर्व पर क्षेत्र के विभिन्न शिवालयों पर भजन कीर्तन, यज्ञ का कार्यक्रम रखा जाएगा। कार्यक्रम की सफलता को लेकर शिव मंदिरों के आसपास साफ-सफाई, रंगाई पोताई का कार्य चल रहा है। सिरसा कस्बे के पूर्व सभासद अंकित उर्फ बच्चा केशरी, राजा अग्रवाल ने बताया कि महा शिवरात्रि पर्व पर कस्बे में स्थित प्राचीन श्री नाथ बाबा धाम में श्रद्धालुओं की जलाभिषेक व पूजा पाठ के लिए हजारों की भीड़ होगी। इसे देखते हुए मंदिर के पुजारी व आसपास के श्रद्धालु तैयारी में जुट गए हैं। इस दिन सिरसा बाजार में शिव बारात भी निकाली जाएगी। उधर श्री सिद्धेश्वर नाथ पहड़ी महादेव सेवा संस्थान की ओर से महा शिवरात्रि पर्व पर विशाल शिव बारात का कार्यक्रम रखा गया है। यह जानकारी गड़ेवरा के प्रधान अनिल शुक्ल ने देते हुए बताया कि शिव बारात कोहड़ार बाजार से चलकर पह...