मुजफ्फर नगर, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण संपन्न कराने के लिए कोतवाली परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राम आशीष यादव ने की, जबकि संचालन दिनेश कुमार बघेल के नेतृत्व में हुआ। इस अवसर पर नगर पालिका के कर्मचारी, विभिन्न धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधि तथा गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। बैठक में सीओ ने कहा कि महाशिवरात्रि के दिन मंदिरों में जलाभिषेक के दौरान भारी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं, ऐसे में कानून-व्यवस्था बनाए रखना प्राथमिकता है। उन्होंने सभी से आपसी समन्वय बनाए रखने और किसी भी अफवाह पर ध्यान न देने की अपील की। कोतवाल ने बताया कि पर्व के दौरान प्रमुख मंदिरों, जलाभिषेक मार्गों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। संवेदनशील स्थानों पर सघन निगरानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.