भदोही, फरवरी 13 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। सिद्धपीठ बाबा हरिहरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारी तीव्र वेग से चल रही है। शुक्रवार की शाम हल्दी की रस्म धूमधाम से हुई। महादेव को हल्दी अर्पण कर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भक्तों ने पूजन किया। इतना ही नहीं एक दूसरे को हल्दी लगाकर भक्तों ने हल्दी रस्म अदा की। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर भक्तों में खास ही उत्साह देखने को मिल रहा है। महाशिवरात्रि पर्व पर ज्ञानसरोवर तालाब तट पर आकर्षक सजावट होने के साथ ही तालाब के मध्य बड़ी महादेव की प्रतिमा स्थापित होगी। इतना ही नहीं पूरे तालाब तट को आकर्षक ढंग से सजाने के साथ ही साउंड लाइट भी सेट होगा। वहीं, हल्दी रस्म पर पीला वस्त्र धारण किए भक्तों ने महादेव की पूजा की। एक दूसरे को हल्दी लगाते हुए खुशी साझा की गई। 14 फरवरी शनिवार को महादेव मंदिर में मेंहदी की रस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.