आगरा, फरवरी 13 -- महाशिवरात्रि कांवड़ मेला में सोरों के लहरा घाट पर कांवड़ भरने के लिए हजारों की संख्या में कांवड़ियों ने विधि विधान से पूजा कर कांवड़ भरी हैं। जनपद में 30 किलोमीटर से अधिक कांवड़ यात्रा मार्ग पर शिवभक्तों की टोलियां ही नजर आ रही थीं। कांवड़िए कंधों पर कांवड़ रखकर, हाथों में गंगाजलि लेकर व कलश कांवड़ लेकर शिव भक्ति में लीन होकर अपने गृहक्षेत्रों की ओर जा रहे हैं। शुक्रवार की सुबह से ही राजस्थान के भरतपुर, धौलपुर व मध्यप्रदेश के मुरैना, अंबा, डींग आदि क्षेत्रों से हजारों की संख्या में श्रद्धालु कांवड़ भरने के लिए सोरों पहुंचे। श्रद्धालुओं ने लहरा घाट पर गंगा स्नान कर विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद कांवड़ उठाई। देररात तक मथुरा, आगरा के आस-पास के क्षेत्रों से कांवड़ियों का सोरों पहुंचना जारी रहा है। श्रद्धालु शिवभक्ति ...