मुजफ्फर नगर, फरवरी 14 -- मुजफ्फरनगर। महाशिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराने एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने हेतु पुलिस अधीक्षक नगर द्वारा नगर क्षेत्र में पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च किया गया। यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने हेतु सड़क किनारे अवैध रूप से किए गए अतिक्रमण को हटवाया गया। पुलिस अधीक्षक नगर सत्यनारायण प्रजापत ने पुलिस बल के साथ महाशिवरात्रि को सकुशल सम्पन्न कराने, कानून व्यवस्था बनाये रखने एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखने के लिए नगर क्षेत्र में शिव चौक से अस्पताल तिराहा चौक तक फ्लैग मार्च किया गया। फ्लैग मार्च के दौरान सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर श्रीस सिद्धार्थ के मिश्रा, थाना प्रभारी कोतवाली नगर बबलू कुमार, थाना प्रभारी सिविल लाईन आशुतोष कुमार सिह सहित पर्याप्त संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा। फ्लैग मार्च के दौरान प्रम...