सीतामढ़ी, फरवरी 14 -- पिपराही। महाशिवरात्रि की तैयारी को लेकर एसडीओ अविनाश कुणाल,बीडीओ आदित्य सौरभ तथा थानाध्यक्ष उमाकांत सिंह ने शुक्रवार को देकुली धाम का जायजा लिया। देकुलीधाम पर मेला की चल रही तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।उन्होने कहा कि महाशिवरात्रि पर उमङने वाली भीङ की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से की जाएगी। मंदिर परिसर एवं इसके आसपास साफ-सफाई रखने, परिसर में बिजली व्यवस्था तथा पेयजल की उपलब्धता कराने को मंदिर प्रबंधन समिति को निर्देश दिया गया।बागमती नदी के डुब्बा घाट स्थित जलबोझी स्थल पर एसडीआरएफ की टीम तैनात रखने तथा महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं के प्रवेश एवं निकास के लिए अलग-अलग व्यवस्था करने का निर्देश दिया। एनएच 227 ए के शिवहर- सीतामढी सङक पर आवागमन बाधित न हो इसके लिए अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया।एसडीओ न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.