औरंगाबाद, फरवरी 14 -- फोटो-14 फरवरी एयूआर 3 कैप्शन-शनिवार को हसपुरा बाजार के मेन रोड पर वाहनों की लगी लंबी कतार हसपुरा, संवाद सूत्र। महाशिवरात्रि को लेकर हसपुरा बाजार में खरीदारी करने आए लोगों को शनिवार को जाम का सामना करना पड़ा। सुबह से सब्जी मंडी से जाम लगना शुरू हुआ तो देर रात तक जाम लगा रहा। जाम से लोग परेशान हो गए। महाशिवरात्रि पूजा को लेकर पूजा समाग्री समेत अन्य समान की खरीदारी करने वाले की संख्या बढ़ गई। बेर, मटर, शकरकंद, गाजर समेत अन्य पूजा समाग्री खरीदने के लिए सुबह से भीड़ आनी शुरू हो गया। दोपहर बाद नरसन रोड से लेकर पटेल चौक तक जाम लग गया। सड़क किनारे अतिक्रमणकारियों के अलावे गलत पार्किंग से भी बाजार में लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। पोस्ट ऑफिस मोड़, बाजार में बुटी सिंह मोड़ पर कुछ लोग बीचों-बीच बाइक खड़ा कर लोगों से बात कर करते हैं।...