गिरडीह, फरवरी 9 -- रेम्बा, प्रतिनिधि। जमुआ प्रखंड के रेम्बा स्थित हरिहरनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया गया। इस बाबत ग्रामीणों की एक बैठक शनिवार को राज कपूर राम की अध्यक्षता में हुई। देर रात तक चली बैठक में सामूहिक सहयोग के द्वारा महाशिवरात्रि धूमधाम से मनाने का संकल्प लिया गया। इस हेतु एक टीम गठित की गई है जिसमें राजकपूर राम, उदय द्विवेदी, उमेश गुप्ता, शंभू गुप्ता, बजरंग लाल राणा, सुबोध तिवारी को प्रमुख रूप से शामिल किया गया है। भव्य शिव बारात के लिए तैयारी शुरू की गई है। महाशिवरात्रि के दिन वैदिक विधि विधान के साथ शिव पार्वती विवाह हरिहरनाथ मंदिर में संपन्न कराने का निर्णय लिया गया। यहां यह बता दें कि रेम्बा स्थित ठाकुरबाड़ी परिसर में हीरोडीह के पूर्व थाना प्रभारी राधेश्याम पांडेय की भूमिका उक्त मंदिर के निर्माण...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.