किशनगंज, फरवरी 9 -- बहादुरगंज। निज संवाददाता शिव मंदिर कमिटी की बैठक शिवपुरी बहादुरगंज स्थित शिव मंदिर परिसर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी पंद्रह फरवरी को शिव बारात का धुमधाम से निकालने एवं शिवरात्रि मेला का आयोजन करने पर सहमति प्रदान की गई। जानकारी के अनुसार शिवपुरी बहादुरगंज स्थित वर्ष 1970 में स्थापित शिव मंदिर पुराना और जर्जर हो जाने के उपरांत शिव मंदिर को ध्वस्त कर भव्य निर्माणाधीन शिव मंदिर का कार्य जारी है। शिव मंदिर कमिटी द्वारा मंदिर में स्थापित शिवलिंग को विधि-विधान के साथ टिननुमा शेड के अंदर स्थापित कर श्रद्धालुओं के लिए पूजा अर्चना की व्यवस्था की गई है। कमिटी से जुड़े सुत्र के अनुसार निर्माणाधीन भव्य शिव मंदिर लगभग एक करोड़ सत्तर लाख की लागत से बनाया जा रहा है। अगले वर्ष भव्य शिव मंदिर का निर्माण पूर्ण होने के बाद श्रद्धालुओं...