पूर्णिया, फरवरी 10 -- भवानीपुर, एक संवाददाता।आगामी महाशिवरात्रि पर्व को सफल बनाने के उद्देश्य से भवानीपुर नगर पंचायत अंतर्गत शिवनगर मोहल्ला में शिवभक्तों की एक बैठक की गई। बैठक में बोलबम सेवा समिति भवानीपुर एवं शिव परिवार भवानीपुर के दर्जनों सदस्यों ने भाग लिया। इस दौरान महाशिवरात्रि के अवसर पर आयोजित होने वाले विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष अन्य वर्षों की तुलना में और भी भव्य रूप से शिव बारात निकाली जाएगी। आयोजन को लेकर शिव भक्तों में खासा उत्साह देखने को मिला। सदस्यों ने निर्णय लिया कि शिव बारात में शामिल होने वाले सभी सदस्य गेरुआ वस्त्र धारण करेंगे। साथ ही शिव भक्तों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिव परिवार द्वारा व्यापक स्तर पर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी। सदस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.