भागलपुर, फरवरी 15 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि को लेकर शिवालयों में सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। महाशिवरात्रि का पर्व रविवार को श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया जाएगा। मंदिरों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से आकर्षक रूप से सजाया गया है। मंदिरों में सरकारी पूजा के बाद पट खुलते ही श्रद्धालु बाबा का जलाभिषेक करेंगे। मंदिर समितियों की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए बैरिकेडिंग, सीसीटीवी कैमरे तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं। जिन मंदिरों से शिव बारात निकलेगी, वहां भी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सलेहपुर स्थित प्राचीन बेलानाथ शिव मंदिर समिति के अध्यक्ष संजय मंडल ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर परिसर से शिव बारात शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस बारात में दर्जनों बैलगाड़ियों पर भूत-प्रेत के वेश में लोग शा...