भागलपुर, फरवरी 21 -- सुल्तानगंज। निज संवाददाता महाशिवरात्रि को लेकर गुरुवार को थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बीडीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष विवेक कुमार जायसवाल, अजगैवीनाथ मठ के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी सहित शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे। थानाध्यक्ष ने बताया कि सरकार की गाइडलाइन का पालन करते हुए लाइसेंस लेना अनिवार्य है। वहीं डीजे पर प्रतिबंध है। अजगैवीनाथ मंदिर से निकलने वाली झांकी के रूट की जानकारी भी बैठक में ली गई। बीडीओ संजीव कुमार ने भी लाइसेंस लेना अनिवार्य बताते लाइसेंस की शर्त का पालन करना अनिवार्य बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.