बोकारो, फरवरी 16 -- जैनामोड़। जैनामोड़ व आसपास के क्षेत्रों में महाशिवरात्री को मंदिरों में पूजा-अर्चना को लेकर रविवार को भीड उमड़ी पडी। शिव भक्त लंबी कतार में खडे होकर पूजा-अर्चना की। मान्यता है कि शिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा करने से हर भक्त की मनोकामना पूर्ण होती है। शिव भक्त शिवरात्रि पर बेलपत्र, धतूरा, बेर अर्पित पूजा-अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। वही दुसरी ओर श्रद्धालूओं ने शिवालय में शिव-पार्वती के ध्यान कर परिक्रमा किये। शिव रात्री के अवसर पर कई जगहों पर भव्य झांकी निकाली गयी। श्रद्धालुओं के बीच महा प्रसाद का वितरण किया गया। बाराड़ीह में महाप्रसाद के तौर पर हलवा का वितरण किया गया। इसके अलावा प्रखंड के भस्की, चिलगड्डा, जैनामोड़, बांधडीह आदि गांवों में शिवरात्रि के अवसर पर शिव-पार्वती, गणेश- कार्तिक आदि देवी-देवताओं के रूप में झां...