पूर्णिया, फरवरी 14 -- भवानीपुर, एक संवाददाता। पूर्णिया प्रमंडल के बाबाधाम के नाम से विख्यात बाबा वरुणेश्वर धाम में महाशिवरात्रि को लेकर तैयारियां जोरों पर है। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर यहां लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए मंदिर समिति एवं प्रशासन द्वारा व्यापक स्तर पर व्यवस्थाएं की जा रही है। मंदिर प्रांगण के भीतर मंदिर समिति द्वारा बैरिकेडिंग, रंग-रोगन, सजावट एवं अन्य आवश्यक सुविधाओं को अंतिम रूप दिया जा चुका है। वहीं मंदिर प्रांगण के बाहर प्रशासनिक स्तर पर भी बैरिकेडिंग, यातायात नियंत्रण एवं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके साथ ही महाशिवरात्रि के अवसर पर एक सप्ताह तक लगने वाले विशाल मेले को लेकर दुकानदारों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है और दुकानों को सजाने का कार्य भी पूरा कर लिया ग...