कटिहार, फरवरी 15 -- सालमारी,एकसंवाददाता मिनी बाबा धाम के नाम से प्रसिद्ध गोरखनाथ धाम मंदिर में आज महाशिवरात्रि को लेकर शिवभक्तों की भीड़ उमड़ेगी। इसको लेकर मंदिर कमिटी एवं प्रशासन के द्वारा सारी तैयारियां पूरी कर ली गई है। गोरखनाथ धाम सजधज कर तैयार है। देवाधिदेव महादेव एवं आदि शक्ति मां पार्वती के परिणय सूत्र में बंधने का त्यौहार के रूप में चर्चित महाशिवरात्रि के अवसर पर महिला पुरुष श्रद्धालुओं द्वारा उपवास भी रखा जाता है। मंदिर कमेटी के सचिव पिंटू यादव ने बताया कि महाशिवरात्रि को लेकर कमिटी द्वारा मंदिर को विभिन्न फुल झालरों से सजाया गया है। यहां मेले का भी आयोजन हो रहा है। जिसमें श्रद्धालु पहुंचकर मेले का भी आनंद उठाएंगे। वही सालमारी थाना अध्यक्ष कुमारी जूली इसको लेकर क्षेत्र में लगातार मुस्तैद दिख रही हैं। विभिन्न मार्गों पर गश्ती बढ़ा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.