रामपुर, फरवरी 15 -- शाहबाद। महाशिवरात्रि पर्व के मद्देनजर क्षेत्र में शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए पुलिस-प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। शनिवार को एसडीएम आशुतोष कुमार ने सीओ देवकीनंदन और कोतवाल प्रदीप कुमार के साथ नगर एवं आसपास के प्रमुख शिव मंदिरों का निरीक्षण कर सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मंदिर परिसरों में सीसीटीवी कैमरों, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा भीड़ नियंत्रण की तैयारियों की जांच की गई। संबंधित पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए गए कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न होने पाए और श्रद्धालुओं को सुरक्षित एवं सुगम दर्शन की व्यवस्था मिले। इसके अलावा पुलिस बल ने नगर के मुख्य बाजारों और संवेदनशील स्थानों पर पैदल मार्च किया। अधिकारियों ने श्रद्धालुओं से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा कि क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.