देवघर, फरवरी 14 -- पालोजोरी। महाशिवरात्रि को लेकर पालोजोरी शिवमंदिर सहित प्रखंड के खागा, फतेहनाथ, बगदाहा व निकटवर्ती जमधारा शिव मंदिर में तमाम तरह की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई है। पालोजोरी महाशिवरात्रि पूजा कमेटी के सदस्यों ने बताया कि इस वर्ष शिव बारात आकर्षक का केंद्र रहेगा। जिसमें बसहा पर सवार शिव, मयूर पर सवार कार्तिक,शेषनाग पर सवार विष्णु भगवान लक्ष्मी, नन्दी- भृंगी, इंद्रदेव, राम लक्ष्मण, हनुमान सहित कई देवी देवताओं सहित भूत-पिचास बारात का आकर्षण रहेगा। वहीं जरमुंडी के मशहूर बैंड और विद्युत साज-सज्जा भी आकर्षक का केंद्र बना रहेगा। महाशिवरात्रि को लेकर मंदिर में रंग रोगन का कार्य भी लगभग पूर्ण हो चला है। अब सभी तैयारी अंतिम चरण में पहुंच चुकी है। वहीं पालोजोरी के कचुआसोली पंचायत के फतेहनाथ शिव मंदिर में प्रत्येक साल की तरह इस ...