दुमका, फरवरी 15 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर बासुकीनाथ आने वाले भक्तों के लिए नगर पंचायत के प्रशासक सार्जेन मरांडी ने साफ-सफाई, पानी एवं बिजली व्यवस्था को सुदृढ़ करने की बात कही। बासुकीनाथ मेला क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की कवायद शनिवार को दिनभर जारी रही। प्रशासक ने कहा कि मेला क्षेत्र के सभी स्ट्रीट लाइट, हाई मास्क लाइट को दुरुस्त कर दिए गए हैं। इसके अलावा जगह-जगह पर पेयजल व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए पेयजल टैंकर लगाने, सफाई कर्मियों द्वारा दिन-रात के तीन शिफ्ट में सफाई कार्य करवाने की बात कही गई है। इसके अलावा मेला क्षेत्र के भीड़भाड़ सहित पूरे मेला क्षेत्र में लगातार सफाई व्यवस्था चलाई जाने की बात कही। प्रशासक ने नगर पंचायत कर्मियों की टीम के साथ मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया, मेला क्षेत्र से अतिक्रमण हटवाया एवं महाशिवरात्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.