भागलपुर, फरवरी 14 -- नवगछिया। नवगछिया नगर थाना परिसर में महाशिवरात्रि पूजा को लेकर के थाना अध्यक्ष रविशंकर सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक में शिवालय में लगने वाले मेला एवं शिव महोत्सव को लेकर लाइसेंस लेने को अनिवार्य बताया गया। साथ ही शिव बारात को लेकर जुलूस का रोड लाइसेंसधारी को लेना अनिवार्य होगा। उन्होंने कहा कि डीजे पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा एवं लाइसेंस अनिवार्य होगा। इस मौके पर स्थानीय कई शिव मंदिर के पुजारी वह अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...